कुल्टी विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार ने चेंबर प्रतिनिधियों के साथ की बैठक | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

कुल्टी विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार ने चेंबर प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Date : 08-Apr-2026

 आसनसोल, 08 अप्रैल । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार ने बुधवार को बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

डॉ. पोद्दार ने कहा कि कुल्टी में तृणमूल द्वारा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर को प्रत्याशी बनाया गया है, जो लगातार उनसे सवाल पूछते रहते हैं कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में क्या किया। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वे खुद आसनसोल नगर निगम से पूछना चाहते हैं कि बीते पांच सालों में कुल्टी क्षेत्र के लिए क्या काम किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण कुल्टी विधानसभा क्षेत्र की हालत बदतर हो चुकी है। क्षेत्र में उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं, सड़कों की स्थिति जर्जर है और लोगों को पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्टी को विकास से वंचित कर दिया गया है और यह इलाका एक तरह से श्मशान में तब्दील हो गया है।

भाजपा प्रत्याशी ने आगे कहा कि अब राज्य में परिवर्तन का समय आ चुका है और इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कुल्टी समेत पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। डॉ. पोद्दार ने लोगों से बदलाव के लिए समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement