मप्र बोर्ड रिजल्ट 2026: मेरिट लिस्ट में सागर का शानदार प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मप्र बोर्ड रिजल्ट 2026: मेरिट लिस्ट में सागर का शानदार प्रदर्शन

Date : 15-Apr-2026

 सागर, 15 अप्रैल ।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम जारी किए। इस वर्ष सागर जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है।

10वीं में सागर के 16 विद्यार्थियों ने बनाई टॉप-10 में जगह

हाई स्कूल परीक्षा में सागर जिले के 16 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाकर जिले का मान बढ़ाया।

7वाँ स्थान (493 अंक):

कु. सुप्रिया जैन (सरस्वती शिशु मंदिर, रहली)

कु. महिमा प्रजापति (शासकीय हाई स्कूल, पथरिया जगन)

कु. वैष्णवी रजक (शासकीय सांदीपनि मॉडल स्कूल, बीना)

8वाँ स्थान (492 अंक):

कु. प्रियांशी शुक्ला (सरस्वती शिशु मंदिर, जैसीनगर)

ओमकांत लोधी (एसपी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल, पिपरिया)

9वाँ स्थान (491 अंक):

अंकित साहू (सरस्वती शिशु मंदिर, देवरी)

रविंद्र पटेल (शासकीय हाई स्कूल, ईशरवारा)

कु. हिमांशी यादव (एसपी जैन गुरुकुल, खुरई)

गीत पटेल (शासकीय साबूलाल स्कूल, गढ़ाकोटा)

10वाँ स्थान (490 अंक):

490 अंक प्राप्त कर जिले के 7 विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया। इनमें रविकांत पटेल, कु. श्रद्धा शुक्ला, कु. चांदनी दांगी, कु. लक्ष्मी यादव, आदर्श घोसी, कु. कुमकुम लोधी और कु. प्राप्ति जैन शामिल हैं।

12वीं में भी बेटियों का परचम

हायर सेकेंडरी परीक्षा में भी सागर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में जगह बनाई।

7वाँ स्थान: कु. सुरभि पटेल (486 अंक, शासकीय उ.मा. विद्यालय बिलहरा)

8वाँ स्थान: कु. हिमानी ठाकुर (485 अंक, शासकीय सांदीपनि मॉडल स्कूल, बीना)

10वाँ स्थान: कु. वैशाली लोधी (484 अंक, सरस्वती शिशु मंदिर, मोतीनगर)

छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर

इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर परिणाम दिया। हाई स्कूल में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.52% रहा, जबकि छात्रों का 69.31% दर्ज किया गया।

सागर जिले के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया है कि यहां के विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement