मप्रः मुख्यमंत्री आज नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का करेंगे भूमि-पूजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मप्रः मुख्यमंत्री आज नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का करेंगे भूमि-पूजन

Date : 16-Apr-2026

 भोपाल, 16 अप्रैल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) का इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एच ए एम) का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी रश्मि देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 972,16 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन कर रोड शो करेंगे। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा, कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी सिवनी मालवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 106,34 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 48.65 करोड़ के 45 तथा 57.69 करोड़ के 51 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement