सीहोरः रोजगार मेला आज, 11 कंपनियां 1400 से अधिक पदों पर करेंगी युवाओं की भर्ती | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सीहोरः रोजगार मेला आज, 11 कंपनियां 1400 से अधिक पदों पर करेंगी युवाओं की भर्ती

Date : 16-Apr-2026

 सीहोर, 16 अप्रैल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आज (गुरुवार को) प्रात: 11 बजे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने बताया कि इस रोजगार मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। रोजगार में मेले में लगभग 11 कंपनियों द्वारा 1400 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार जिला व्यापार उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार विभागों के स्वरोजगार प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित कर नये प्रकरण तैयार किये जाएंगे।

आईटीआई विभाग द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिये युवाओं को चयनित किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement