चुराचांदपुर में सुरक्षा बलों पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चुराचांदपुर में सुरक्षा बलों पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

Date : 16-Apr-2026

 चुराचांदपुर (मणिपुर), 16 अप्रैल । मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के रेंगकाई क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक वाहन को रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एस मोल्डुंग निवासी नगामखोमांग हाओकिप (36) और ल्हांगनोम गांव निवासी लेटमिनथांग हाओकिप (38) के रूप में हुई है। विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वाहन को रोककर दोनों को हिरासत में लिया।

कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से एक वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित सिएलमत पुल पर सुरक्षा बलों पर की गई फायरिंग की घटना में शामिल थे, जिसमें रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान को गोली लगने से चोट आई थी। मामले में आगे की जांच जारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement