प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

Date : 16-Apr-2026

 नई दिल्ली, 16 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement