सर्वोच्च न्यायालय में 21,22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत समाधान समारोह का हाेगा आयोजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सर्वोच्च न्यायालय में 21,22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत समाधान समारोह का हाेगा आयोजन

Date : 04-May-2026

 जगदलपुर, 04 मई । बस्तर जिले के व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाधान समारोह का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जगदलपुर अंकिता कश्यप ने बताया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलथ तरीके से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 21, अप्रैल से आरम्भ होकर 21, 22, एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन के साथ सम्पन्न होगा।

विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22, तथा 23 अगस्त को किया जायेगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के माध्यस्थता केन्द्रों में किया जाएगा। सुलह वार्ता की प्रकिया 21, अप्रैल से ही प्रारंभ हो चुकी है। इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों को आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निष्पादन करना है।

अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस अभियान मे सक्रिय रूप से भाग लें और आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें। सुलह बैठकों मे पक्षकार सशरीर अथवा आभासी माध्यम से भी शामिल को सकते हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायाल की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई हैं।

अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) के संपर्क 011-23115652, 011-23116464 तथा सी.आर.पी. निदेशक के संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) के लैडलाइन नंबर 011-23116464 एवं ईमेल पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement