बस्तर संभाग के सभी जिलाें में यलो अलर्ट जारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बस्तर संभाग के सभी जिलाें में यलो अलर्ट जारी

Date : 04-May-2026

 जगदलपुर, 04 मई । मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों सहित बस्तर संभाग के सभी जिलाें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के लिए सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया है।

जारी यलो अलर्ट का असर बस्तर संभााग मुख्यालय सहित अन्य जिलाें में आज साेमवार सुबह से ही घने बादल छाये हुए हैं, बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसका मतलब यह है कि इन जिलों में आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार सुबह मौसम में आए बदलाव से गर्मी से राहत मिली है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement