विक्रमशिला सेतु को लेकर सरकार को किया था आगाहः अजीत शर्मा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

विक्रमशिला सेतु को लेकर सरकार को किया था आगाहः अजीत शर्मा

Date : 04-May-2026

 भागलपुर, 04 मई । विक्रमशिला पुल का हिस्सा ध्वस्त होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजित शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा है।

अजित शर्मा ने सोमवार को कहा कि जब मैं विधायक था तब मैंने विधानसभा में आवाज उठाई थी, मैंने मंत्री से जवाब मांगा था कि विक्रमशिला सेतु के एक्सपेंशन जॉइंट का गैप बढ़ रहा है, कभी भी हादसा हो सकता है। इस पर तत्कालीन मंत्री ने जबाब भी दिया था कि विक्रमशिला पुल की स्थिति सही है और अभी यातायात सुगम है। इसपर टीम भी जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि 10 माह पहले ये जवाब मिला लेकिन इसपर काम नहीं हुआ है। अभी आवागमन बाधित हो गया है। अगर कोई इमरजेंसी होती थी तो वहाँ से लोग तुरन्त मायागंज पेशेंट को लेकर आते थे। लेकिन इसके टूट जाने से परेशानी बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस पुल को दुरुस्त किया जाए जिससे आवागमन सुगम हो पाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement