कांकेर सांसद ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक काे लगाई फटकार, कहा-किसानाें काे याेजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कांकेर सांसद ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक काे लगाई फटकार, कहा-किसानाें काे याेजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा

Date : 06-May-2026

 कांकेर, 06 मई । जिले के सांसद भाेजराज नाग के गुस्से का शिकार बने मत्स्य विभाग के निरीक्षक ने किसानाें के सामने जलील किए जाने पर बिना कोई जवाब दिए माइक छोड़कर निकल लिए, लेकिन इससे कांकेर सांसद भाेजराज नाग का पारा और चढ़ गया।

दरअसल, कांकेर जिले के ग्राम दसपुर में बुधवार काे आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान कांकेर सांसद भोजराज नाग किसानों से बातचीत कर रहे थे और उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के निरीक्षक से पूछा कि क्या किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। निरीक्षक इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस पर सांसद नाराज़ हो गए।

सांसद ने मंच से ही माइक के माध्यम से निरीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि “किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, और आपको इसकी जानकारी तक नहीं है, यह गंभीर लापरवाही है। किसान दर-दर भटकने को मजबूर है । सांसद की फटकार के बाद मत्स्य विभाग के निरीक्षक कार्यक्रम स्थल से माइक छोड़कर बिना जवाब दिए ही चले गए, जिससे सांसद और अधिक नाराज़ हो गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement