छग के मुख्यमंत्री साय आज असम दाैरे पर, भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छग के मुख्यमंत्री साय आज असम दाैरे पर, भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Date : 12-May-2026

 रायपुर 12 मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार काे असम दाैरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय के साथ प्रदेश के दाेनाें उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी साथ में रहेंगे। वे रायपुर भारतीय जनता पार्टी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय असम दाैरे से रायपुर लौटने के बाद शाम को भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और शाम 5:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में शामिल रहेंगे। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री रात 10:05 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement