नेपाल में छात्र संगठनों को राहत, प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल में छात्र संगठनों को राहत, प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक

Date : 12-May-2026

 काठमांडू, 12 मई। नेपाल के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने विश्वविद्यालयों से छात्र संगठनों को समाप्त करने के सरकार के निर्णय को तत्काल लागू न करने का आदेश देते अंतरिम आदेश जारी किया है। नेपाल के आठ छात्र संघठनों ने सरकार के निर्णय को उच्चतम न्यायालय में चुनौती थी।

छात्र संगठनों की याचिका पर न्यायमूर्ति श्रीकान्त पौडेल की एकल पीठ ने सुनवाई की। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार, दोनों पक्षों को आगामी बहस के लिए उपस्थित होने का आदेश भी दिया गया है। यह छात्र संगठन नेपाली कांग्रेस, यूएमएल सहित अन्य राजनीतिक दलों से संबद्ध हैं। याचिका में छात्र संगठनों ने संविधान द्वारा प्रदत्त संगठन की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement