बटद्रवा थान प्रबंधन समिति के साथ बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सरमा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बटद्रवा थान प्रबंधन समिति के साथ बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सरमा

Date : 15-May-2026

 नगांव (असम), 15 मई। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थल बटद्रवा थान का दौरा किया। पारंपरिक परिधान धारण कर मुख्यमंत्री ने कीर्तनघर में शराई अर्पित की तथा भक्त वैष्णवों का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद बटद्रवा थान के नाटघर में बटद्रवा थान प्रबंधन समिति की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। समिति के अध्यक्ष अम्लान ज्योति देव गोस्वामी, उपाध्यक्ष योगेंद्र नारायण देव महंत, कार्यकारी अध्यक्ष गोबिन चंद्र दास सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय दलों और संगठनों की ओर से भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।

भक्त वैष्णवों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बटद्रवा थान को विश्व स्तरीय धार्मिक विरासत स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव ने जिस असम की कल्पना की थी, सरकार उसी असम के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बीच मुख्यमंत्री ने बटद्रवा थान प्रबंधन समिति के कार्यालय में समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी की। बैठक के दौरान समिति के महासचिव लचित बरदलै ने शलगुरी सत्र और नरोवा सत्र को जोड़ने वाली संकरी सड़क के कारण उत्पन्न हो रही यातायात समस्या, थान परिसर में पेयजल संकट, जल निकासी व्यवस्था की कमी तथा दौल मंदिर और सतीराधिका स्मृति क्षेत्र के विकास की आवश्यकता जैसे मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया।

मुख्यमंत्री ने समिति को आश्वस्त किया कि इन सभी समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement