डॉ जयशंकर औैर ईरान के विदेश मंत्री अराघची के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डॉ जयशंकर औैर ईरान के विदेश मंत्री अराघची के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत

Date : 15-May-2026

 नई दिल्ली, 15 मई । विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मणयम जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच शुक्रवार को दिल्ली में जारी ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक से इतर विस्तार से बातचीत हुई।

डॉ जयशंकर ने एक्स पर कहा, “आज सुबह दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ विस्तार से बातचीत हुई। पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके प्रभावों पर चर्चा की। साथ ही, आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14-15 मई तक जारी ब्रिक्स बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ जयशंकर कर रहे हैं। इस वर्ष का विषय ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण’ है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement