पश्चिम बंगाल : नगर निकाय भर्ती घोटाला मामले में ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व खाद्य मंत्री रथीन घोष | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पश्चिम बंगाल : नगर निकाय भर्ती घोटाला मामले में ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व खाद्य मंत्री रथीन घोष

Date : 15-May-2026

कोलकाता, 15 मई। पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री और मध्यमग्राम से तृणमूल कांग्रेस विधायक रथीन घोष शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सॉल्टलेक स्थित कार्यालय पहुंचे। नगर निकाय भर्ती घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें कई बार तलब किया था।

सूत्रों के अनुसार, रथीन घोष सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। दफ्तर में प्रवेश करने से पहले उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि मुझे किस कारण बुलाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है।

ईडी नगर निकाय भर्ती घोटाला मामले में अनियमितताओं और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में कई राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ की जा चुकी है।

केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि उनसे पूछताछ शुरू हो गई है। नगर निगम भर्ती मामले में जांच एजेंसी के अधिकारियों के हाथ इस भ्रष्टाचार से जुड़े कई दस्तावेज लगे हैं, जिसके आधार पर उनसे पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय है कि, इसी मामले में तीन दिन पहले केंद्रीय एजेंसी में पूर्व दमकल मंत्री और टीएमसी के धाकड़ नेता सुजीत बोस को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तारी किया गया था। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद खास रहे कोलकाता पुलिस के डीसीपी रहे शांतनु सिन्हा विश्वास को ईडी ने गिरफ्तार किया है और आज रथीन से पूछताछ हो रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement