डॉ मनोज ने आग्नि पीड़ित परिवारों को दी सहायता सामग्री | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डॉ मनोज ने आग्नि पीड़ित परिवारों को दी सहायता सामग्री

Date : 16-May-2026

समस्तीपुर, 16 मई । समस्तीपुर जिला अंतर्गत चंदौली बनकुरवा वार्ड-7 में शुक्रवार देर रात रोहित कुमार राम, उपेंद्र राम, राजेंद्र राम और अरुण राम के आवास पर गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई।

इस घटना में घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, आवश्यक कागजात तथा दैनिक उपयोग का अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने तक का संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

इस दुखद मौके पर समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और अपने निजी कोष से पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के साथ पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री तथा त्रिपाल उपलब्ध कराया।

डॉ सिंह ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में परिवारों का आशियाना उजड़ गया है, जो बेहद पीड़ादायक है। मैं इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं। तत्काल राहत के रूप में सहायता राशि, खाद्य सामग्री और त्रिपाल उपलब्ध कराया गया है तथा आगे भी जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता दी जाएगी।

घटनास्थल पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, कमलेश कुमार, गौतम राय, सकेंद्र राम, राम सूरत राम, वार्ड सदस्य जितेंद्र राम, जय राम सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement