ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल उठाने वालों को सरकार बता रही चीन समर्थक: जयराम रमेश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल उठाने वालों को सरकार बता रही चीन समर्थक: जयराम रमेश

Date : 20-May-2026

 नई दिल्ली, 20 मई । कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आज आराेप लगाया कि वह ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना को लेकर पर्यावरणीय चिंताओं को उठाने वालों को चीन समर्थक बताकर मुद्दे को भटकाने का प्रयास कर रही है।

पार्टी में संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सरकार का रवैया विरोधियों को बदनाम करने जैसा है। वर्ष 2020 में लद्दाख में हुई घटनाओं के बाद सरकार के रुख को लेकर कई चिंताएं सामने आई थीं। भारत और चीन के बीच बातचीत के दौरान कुछ क्षेत्रों में पारंपरिक गश्त और अधिकारों से जुड़े प्रावधानों में बदलाव हुए हैं। उन्होंने व्यापार घाटे और रणनीतिक पहलुओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि भारत को चीन की आर्थिक और रणनीतिक चुनौतियों से निपटना होगा, लेकिन ग्रेट निकोबार परियोजना मुख्य रूप से एक व्यावसायिक परियोजना है। इसमें प्रस्तावित ट्रांसशिपमेंट पोर्ट का सैन्य ढांचे से कोई संबंध नहीं है।

जयराम रमेश ने दावा किया कि अंडमान-निकोबार कमांड के कुछ क्षेत्रों में सैन्य ढांचे के विस्तार से जुड़े सुझावों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना के पीछे बड़े कॉरपोरेट हित जुड़े हो सकते हैं, जिससे पर्यावरण और स्थानीय आबादी पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है। यह परियोजना पारिस्थितिकी और मानवीय दृष्टि से बड़े जोखिम पैदा कर सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement