दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया 20 जून से होगी शुरू, 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ | The Voice TV

Quote :

"सफलता हमारा परिचय दुनिया से करवाती है, और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।"— कुमार विश्वास

National

दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया 20 जून से होगी शुरू, 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Date : 27-May-2026

 नई दिल्ली, 27 मई। दिल्ली निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो रही है और 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ संपन्न होगा।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में राजधानी में एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत 20 जून को अधिकारियों की प्रशिक्षण के साथ शुरू होगी। यह प्रशिक्षण 29 जून तक चलेगा। उसके बाद बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे।

उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को निर्वाचन कार्यालय मतदाता सूची का 'ड्राफ्ट' प्रकाशित करेगा, जिस पर 4 सितंबर तक दिल्ली वाले अपनी शिकायत दे सकेंगे और कोई त्रुटि हो तो उसे सुधारने के आवेदन दे सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि 'दिल्ली में घनी आबादी और लगातार पलायन के कारण सूची का अपडेट जरूरी है। इससे नए लोगों को जोड़ने और जो अब दिल्ली में नहीं रहते, उनका नाम हटाने में मदद मिलेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement