आधुनिक भारत के निर्माता थे जवाहर लाल नेहरू : उज्ज्वल रमण सिंह | The Voice TV

Quote :

"सफलता हमारा परिचय दुनिया से करवाती है, और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।"— कुमार विश्वास

National

आधुनिक भारत के निर्माता थे जवाहर लाल नेहरू : उज्ज्वल रमण सिंह

Date : 27-May-2026

 प्रयागराज, 27 मई । शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहर लाल नेहरू को 62वीं पुण्यतिथि पर नमन किया। इलाहाबाद सांसद उज्ज्वल रमण सिंह कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू ने देश के बुनियादी ढांचे को 17 साल के सुनहरे कार्यकाल में तैयार किया था। विश्व शांति के प्रतीक पं नेहरू गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रणेता होने के साथ धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माता भी थे।

बुधवार को प्रातः नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन पहुंच कर पार्टीजनों ने अपने प्रिय राष्ट्रनेता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद उज्ज्वल रमण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कहा कि नेहरू ने भारत को आर्थिक मजबूती प्रदान की थी। कांग्रेस जनों ने नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, सुधाकर तिवारी, परवेज अहमद सिद्दीकी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, अफरोज अहमद, मानस शुक्ला, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, अनूप त्रिपाठी, अनिल पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, अनिल गौड़, प्रदीप द्विवेदी, जितेंद्र राय, अहमदुल्ला, प्रतिमा त्रिपाठी, कमाल अली, राजू पटेल, देव राज उपाध्याय, रिजवाना बेगम, धीरज विश्वकर्मा, नसरीन बानो अवनीश कोल, फहीम खान, नारायण सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement