मप्रः एनएचआरसी सदस्य प्रियंक कानूनगो आज मंडला में मानवाधिकार पर करेंगे चर्चा | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

मप्रः एनएचआरसी सदस्य प्रियंक कानूनगो आज मंडला में मानवाधिकार पर करेंगे चर्चा

Date : 29-May-2026

 मंडला, 29 मई । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो आज शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के मंडला आ रहे हैं। वे यहां समकालीन मानवाधिकार मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कानूनगो दोपहर 3 बजे मंडला पहुंचेंगे। यहाँ वे स्थानीय नागरिकों से समकालीन मानवाधिकार मुद्दों पर चर्चा के अलावा मंडला जिले में मानवाधिकार एवं समावेशी विकास से जुड़े विषयों पर योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी स्थिति की व्यापक समीक्षा भी करेंगे।

कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से विभिन्न विभागों और संबंधित पक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे नागरिकों से संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। रात्रि विश्राम मंडला में रहेगा। अगले दिन 30 मई को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य कानूनगो सुबह मंडला से निवास के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां खैरमाई मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों के साथ मानवाधिकार विषयों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद कानूनगो अमरकंटक के लिए रवाना होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement