मानसून की दस्तक: 11-12 जून को बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश के आसार | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

National

मानसून की दस्तक: 11-12 जून को बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश के आसार

Date : 09-Jun-2026

 जगदलपुर, 09 जून । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी)के अनुसार बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश 11-12 जून को होने की संभावना है। बस्तर में प्री-मानसून पहले से सक्रिय है। बीते दाे दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन आज मंगलवार सुबह से ही बस्तर संभाग में काले घने बादल छाये हुए हैं, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ी है। आज 9 जून को बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाएं सक्रिय हो रही हैं।

11 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर पूरे क्षेत्र में फैलने की संभावना है। इस वर्ष मानसून बस्तर में सामान्य समय से दाे -तीन दिन पहले पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 10 से 15 जून के बीच बस्तर में प्रवेश करता है। कुछ वर्षों में यह 12 से 16 जून के बीच पूरी तरह सक्रिय होता रहा है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 से 2025 तक 10 वर्षों में बस्तर में मानसून 10 से 16 जून के बीच पहुंचता रहा है। इस वर्ष 11 जून को मानसून के आने का अनुमान है। ज्यादातर वर्षाें में यह 12 से 14 जून के आस-पास आता रहा है। वर्ष 2023 में मानसून 10 से 12 जून के आस-पास पहुंचा था। वर्ष 2019 और 2024 में यह 14 से 16 जून के बीच पहुंचा था।आईएमडी ( इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट) के अनुसार बीते 10 वर्षों में बस्तर में मानसून का ट्रेंड ऐसा रहा। वर्ष 2016 में 13 से 15 जून। वर्ष 2017 में 12 से 14 जून। वर्ष 2018 में 11 से 13 जून। 2019 में 14 से 16 जून। वर्ष 2020 में 12 से 14 जून। वर्ष 2021 में 13 से 15 जून। वर्ष 2022 में 12 से 14 जून। वर्ष2023 में 10 से 12 जून। वर्ष 2024 में 13 से 15 जून। वर्ष 2025 में 12 से 15 जून तक मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement