फतेहाबाद :मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

National

फतेहाबाद :मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

Date : 09-Jun-2026

 फतेहाबाद, 09 जून । मुआवजे की मांग को लेकर गांव दैयड़ में किसानों द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया है। यह निर्णय भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा और किसान प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को हुई वार्ता के बाद लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पिछले दिनों हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से मुलाकात करवाई थी, जहां किसानों की मांगों को सरकार के समक्ष विस्तार से रखा गया। इसके बाद इस विषय पर मुख्यमंत्री स्तर पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने दैयड़ गांव पहुंचकर किसानों से संवाद किया और उन्हें सरकार की ओर से उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सरकार की सकारात्मक पहल और आश्वासन के बाद किसान संगठनों व ग्रामीणों ने धरने को समाप्त करने की घोषणा की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और किसानों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार किसानों की जायज मांगों के प्रति संवेदनशील है और नियमानुसार उचित कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर भट्टू मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन संजय सिंगला, भट्टू मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा, सुभाष साहू, सतबीर मेहुवाला, सुभाष कसवां, भरत सिंह कटेवा, राजू चाहर, राजेन्द्र कसवां, विनोद सहारण, महेन्द्र जाखड़, दिनेश गढ़वाल, राजेन्द्र जाखड़, पप्पु सूच, पृथ्वी सूच, विरेन्द्र सूच और मोहन लाल सूच सहित कई ग्रामीण एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement