मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार : फतेहाबाद का जांडली कलां प्रदेश में प्रथम, 51 लाख की मिली पुरस्कार राशि | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

National

मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार : फतेहाबाद का जांडली कलां प्रदेश में प्रथम, 51 लाख की मिली पुरस्कार राशि

Date : 09-Jun-2026

 फतेहाबाद, 9 जून । मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना के तहत फतेहाबाद जिले की ग्राम पंचायतों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों की श्रेणी में फतेहाबाद के गांव जांडली कलां ने पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल किया है। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजेता पंचायतों के सरपंचों को पुरस्कार राशि के चेक देकर सम्मानित किया। योजना के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत जांडली कलां को 51 लाख रुपये, नागपुर खंड के गांव जल्लोपुर को 31 लाख रुपये तथा भट्टू कलां खंड की ग्राम पंचायत गदली को 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है।

मंगलवार को डीसी डॉ. विवेक भारती ने जिला की पंचायतों की इस उपलब्धि पर सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिवों और ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जांडली कलां का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे फतेहाबाद जिला के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इसके साथ ही अपनी कैटेगरी में जल्लोपुर और गदली पंचायतों द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल करना यह दर्शाता है कि जिला की ग्राम पंचायतें विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। डीसी ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी तथा पंचायत प्रतिनिधियों की सकारात्मक सोच के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है। डॉ. विवेक भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार पंचायतों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करता है और गांवों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ, समृद्ध एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले की अन्य पंचायतें भी इन पंचायतों से प्रेरणा लेकर विकास कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगी और भविष्य में फतेहाबाद की अधिक से अधिक पंचायतें प्रदेश स्तर पर सम्मान प्राप्त करेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement