जींद : योग से ही संभव है स्वस्थ भारत, विकसित भारत का संकल्प :श्याम सिंह राणा | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

National

जींद : योग से ही संभव है स्वस्थ भारत, विकसित भारत का संकल्प :श्याम सिंह राणा

Date : 09-Jun-2026

 जींद, 09 जून। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। जिसने पूरी दुनिया को निरोग और संतुलित जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया के करीब 190 देश योग को अपना रहे हैं। जब देश का हर नागरिक स्वस्थ रहेगाए तभी विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय जिलास्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर एवं प्रतियोगिता के आयोजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शिविर में भारी संख्या में विद्यार्थियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। एक जून से शुरू हुए योग पखवाड़े के तहत गांव-गांव और शहरों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के संदेश को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यदि हमारी युवा पीढ़ी योग को अपनाएगी तो वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेगी। उन्होंने जमीन की सेहत और ऑर्गेनिक कार्बन एनालाइजर किट से जुड़े सवाल पर कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से धरती का कार्बन स्तर घटा है। इसकी भरपाई केवल प्राकृतिक खेती से ही संभव है। वहीं एलएक्सपी व वोटर लिस्ट सिस्टम पर उन्होंने कहा कि 25-30 साल में व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सूचियों का पुनरीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है। शिविर में हिस्सा लेने वाले योग सहायकों और संकाय सदस्यों ने भी अपने अनुभव सांझा किए। महिला योग साधकों ने विशेष रूप से खान-पान और आधुनिक जीवनशैली के चलते किशोरियों व महिलाओं में बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं जैसे अर्ली मेनार्की व मासिक धर्म की अनियमितता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से इन विकारों के दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement