शहादत दिवस पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

National

शहादत दिवस पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Date : 09-Jun-2026

 खूंटी, 09 जून। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को तोरपा के हिल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर तोरपा के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कोचे मुंडा ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों के प्रतीक हैं। उन्होंने अंग्रेजी शासन और शोषण के विरुद्ध संघर्ष कर समाज में नई चेतना का संचार किया। उनका जीवन त्याग, साहस और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार और आदर्श वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। समाज को उनके संघर्षों और बलिदान से सीख लेकर शिक्षा, एकता और विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी धरती आबा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया तथा उनके सपनों के अनुरूप समाज निर्माण का संकल्प लिया। मौके पर दीपक तिग्गा सहित कई लोग मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement