धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

National

धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Date : 09-Jun-2026

 पूर्वी सिंहभूम, 09 जून । सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह बिरसा मुंडा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के साथ निमाई मंडल, कुंज बिभार, मन्नू मंडल, कमल राम यादव, बाबू दुर्गे, गौरी साहू, विशाल नायक भुईयां, सदानन्द टोप्पो, सुखरा भुईयां, सुबल प्रमाणिक सहित अनेक लोग और उनके शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने धरती आबा के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में दुलाल भुईयां ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया और समाज को आत्मसम्मान तथा अधिकारों के लिए लड़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि धरती आबा ने शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर समाज को एक नई दिशा दी थी। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे और जनकल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। दुलाल भुईयां ने कहा कि बिरसा मुंडा का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके सपनों के अनुरूप समाज निर्माण का संकल्प लिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement