हस्ताक्षर जालसाजी मामले में अभिषेक बनर्जी पर मंत्री अग्निमित्रा पाल का तीखा हमला | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

National

हस्ताक्षर जालसाजी मामले में अभिषेक बनर्जी पर मंत्री अग्निमित्रा पाल का तीखा हमला

Date : 09-Jun-2026

 सिलीगुड़ी, 09 जून । हस्ताक्षर जालसाजी मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी पर मंगलवार जोरदार निशाना साधा है।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई यह सोच रहा है कि वह कानून से बचने के लिए भागता रहेगा, तो यह संभव नहीं है। अगर आप खुद को बहुत साहसी समझते हैं, तो फिर भाग क्यों रहे हैं? हाल ही में ‘पुष्पा’ की तरह भागने की कोशिश करने वाले को नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया है। इसी तरह तथाकथित ‘युवराज’ अभिषेक बनर्जी भी भागकर बच नहीं पाएंगे। कानून अपना काम करेगा और सच्चाई सामने आएगी।

इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर तेज हो गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement