उत्तराखण्ड शासन ने प्रदेश के 36 खाद्यान्न गोदामों के अनुरक्षण और 6 गोदामों में क्रेटस के निर्माण को मंजूरी दी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

उत्तराखण्ड शासन ने प्रदेश के 36 खाद्यान्न गोदामों के अनुरक्षण और 6 गोदामों में क्रेटस के निर्माण को मंजूरी दी

Date : 08-Jul-2023

 उत्तराखण्ड शासन ने विभिन्न जिलों के 36 खाद्यान्न गोदामों के अनुरक्षण और 6 गोदामों में क्रेटस के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस प्रशासकीय स्वीकृति के लिए पहली किश्त के रूप में लगभग 8 करोड़ 77 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण के लिए प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल के 5 खाद्यान गोदाम, टिहरी गढ़वाल के 6, चंपावत के 3, उत्तरकाशी के 9, नैनीताल के 6, बागेश्वर के 7 खाद्यान गोदाम और उत्तरकाशी जनपद के 6 गोदामों के क्रेटस निर्माण कार्य के लिए धनराशि जारी की गई है। वहीं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण और क्रेटस निर्माण के लिए धनराशि जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। श्रीमती आर्य ने कहा कि खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण के लिए धनराशि जारी होने पर अब खाद्य विभाग और राशन डीलरों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही खाद्यान खराब होने से बचेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement