नड्डा ने हिप्र भाजपा नेताओं से की बरसात की स्थिति पर चर्चा, मदद का आह्वान | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

नड्डा ने हिप्र भाजपा नेताओं से की बरसात की स्थिति पर चर्चा, मदद का आह्वान

Date : 10-Jul-2023

 नई दिल्ली, 10 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। नदियां उफान पर हैं। स्थिति गंभीर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को नड्डा ने फोन पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से बात की।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से हिमाचल में भारी बारिश के चलते आम जीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में स्थितियां वहां और भी खराब हो सकती हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अगले 24 घंटों के लिए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement