राजधानी में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में, एक्यूआई 396 के पार | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

राजधानी में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में, एक्यूआई 396 के पार

Date : 03-Nov-2022

 नई दिल्ली, 03 नवंबर (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में हवा में घुलते प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना दूभर होता जा रहा है। पंजाब एवं हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ पराली जलाने से उठते धुएं ने राजधानी दिल्ली की हवा को खतरनाक श्रेणी में पहुंचा दिया है।

गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली में धुंध और धुएं के कारण प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। गुरुवार को दिल्ली- एनसीआर में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 396 रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी में धुंध और धुएं के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत खराब रही। नोएडा की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। यहां औसत एक्यूआई 400 के करीब दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक्यूआई 456 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

 
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement