सीबीआई के 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

सीबीआई के 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक

Date : 14-Aug-2023

 स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 20 अधिकारियों और कार्मिकों को विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।

 
सीबीआई ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्वतन्त्रता दिवस, 2023 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के 20 अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। 06 अधिकारियों/कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 14 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए।
 
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में नवल बजाज, भा.पु.सेवा, संयुक्त निदेशक, ईओ जोन-1, सीबीआई, नई दिल्ली, वीरेन्द्र मोहन मित्तल, पुलिस अधीक्षक, एसीबी, सीबीआई, नई दिल्ली, महर्षि रे हजोंग, अपर पुलिस अधीक्षक, बीएसएफबी, सीबीआई, कोलकाता, निलांबर नारायनन श्रीकृष्णन, पुलिस उपाधीक्षक, एसयू, सीबीआई चेन्नई, गीता पॉल, उप निरीक्षक, ईओबी, सीबीआई, कोलकाता एवं राजेश्वर सिंह राणा, उप निरीक्षक, आईपीसीयू, सीबीआई, नई दिल्ली
 
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवराजू वेल्लादुरई, अपर पुलिस अधीक्षक, एसीबी, सीबीआई, कोचीन, राजबीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसीबी, सीबीआई, इम्फाल, मीनू कटारिया, पुलिस उपाधीक्षक, आईपीसीयू, सीबीआई, नई दिल्ली, अजय कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, सीबीआई, गाज़ियाबाद, टी. संतोष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, सीबीआई, चेन्नई, अनिल बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता प्रकोष्ठ, सीबीआई, नई दिल्ली, राकेश कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक, एसयू, सीबीआई, नई दिल्ली, किशोर कुमार, सहायक उप निरीक्षक, ईओ-II, सीबीआई, नई दिल्ली, किशन चंद, सहायक उप निरीक्षक, एसी-VI/एसआईटी, सीबीआई, नई दिल्ली, महादेब मिस्त्री, प्रधान सिपाही, एसीबी, सीबीआई, कोलकाता, हरदेव सिंह, प्रधान सिपाही, बीएसएफबी, सीबीआई, नई दिल्ली, चन्द शेखर जोशी, सिपाही, सीबीआई (मुख्यालय), नई दिल्ली, सुरेश कुमार, वरिष्ठ लोक अभियोजक, एससीबी, सीबीआई, चण्डीगढ़ एवं नारायणन मीनाक्षी, आशुलिपिक-I, चेन्नई जोन, सीबीआई, चेन्नई को सम्मानित किया गया।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement