स्वतंत्रता दिवस पर ज्ञानवापी में एएसआई का सर्वे कार्य नहीं होगा, 11वें दिन का कार्य पूरा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

स्वतंत्रता दिवस पर ज्ञानवापी में एएसआई का सर्वे कार्य नहीं होगा, 11वें दिन का कार्य पूरा

Date : 14-Aug-2023

 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने लगातार 11वें दिन सोमवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वे की प्रक्रिया पूरी की। परिसर में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर सर्वे कार्य नहीं होगा। बुधवार से फिर एएसआई की टीम निर्धारित समय सुबह आठ बजे से परिसर में सर्वे करेगी।

 
 
 
इसके पहले सावन के छठे सोमवार को देखते हुए ज्ञानवापी परिसर में टीम पूर्वांह में दाखिल हुई। टीम ने परिसर में सील वजूस्थल को छोड़कर विशेषज्ञों के साथ अलग-अलग हिस्से में सर्वे कार्य किया। दोपहर में लंच ब्रेक और नमाज के वक्त सर्वे कार्य रोका गया। अपरान्ह बाद शाम पांच बजे तक टीम ने सर्वे कार्य तेजी से किया। टीम ने तहखाने, गुंबद और दीवार आदि का पूर्व की भांति हाई कोर्ट के आदेश के अनुरूप मापजोख के बीच सैटेलाइट और जीपीएस मशीनों से सर्वे किया। टीम ने जीपीआर मशीन लगाने के लिए चयनीत जगहों पर सर्वे की संभावनाओं पर जोर दिया। इस दौरान पूरे परिसर की थ्रीडी मैपिंग कर माप को डिजिटल नक्शे में दर्ज करने का कार्य भी किया गया। जिला अदालत में सर्वे रिपोर्ट जमा करने की तिथि नजदीक आते देख एएसआई टीम सर्वे कार्य को गति भी दे रही है। परिसर में जमीन की सतह से लेकर निर्माण तक के सभी बिंदुओं को अब तक ट्रोपोग्राफी शीट पर उतारा गया है। सर्वे के अंतिम दिन तक अलग-अलग हिस्सों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी का कार्य होगा।
 
उल्लेखनीय है कि जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में एएसआई के सर्वे संबंधी जानकारी मीडिया में साझा करने पर रोक लगा दी है। अपने आदेश में अदालत ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में चल रही सर्वे की प्रकृति संवेदनशील है।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement