नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम बदलने को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम बदलने को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Date : 16-Aug-2023

 कांग्रेस ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम प्रधानमंत्री मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी किए जाने का विरोध किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि विश्व प्रसिद्ध नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) अब प्रधानमंत्री मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (पीएमएमएल) बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी भय, हीन भावना और असुरक्षा से भरे नज़र आते हैं। विशेष रूप से तब, जब बात हमारे पहले और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री की आती है। उनका एकमात्र एजेंडा नेहरू और नेहरूवादी विरासत को गलत ठहराना, बदनाम करना, तोड़ मरोड़कर पेश करना और नष्ट करना है।

रमेश ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू के व्यापक योगदान और भारतीय राष्ट्र-राज्य की लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, वैज्ञानिक और उदार नींव डालने में उनकी महान उपलब्धियों को कभी भी कम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से लगातार हो रहे हमलों के बावजूद, जवाहरलाल नेहरू की विरासत दुनिया के सामने जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement