लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ खड़गे ने की बैठक | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ खड़गे ने की बैठक

Date : 16-Aug-2023

 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की।

कांग्रेस की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि आज पार्टी मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बैठक पार्टी अध्यक्ष ने बुलाई। इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल समेत दिल्ली के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इससे पहले भी कांग्रेस आलाकमान अन्य राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना सहित कई अन्य राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठकें कर चुके हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement