देश में मौजूद प्रतिभाओं में बढ़ते नवाचार से पुरानी समस्याओं का समाधान खोजने में सफलता मिली है- केंद्रीय रेल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

देश में मौजूद प्रतिभाओं में बढ़ते नवाचार से पुरानी समस्याओं का समाधान खोजने में सफलता मिली है- केंद्रीय रेल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव

Date : 18-Aug-2023

 केंद्रीय रेल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में मौजूद प्रतिभाओं में बढते नवाचार से पुरानी समस्याओं का समाधान खोजने में सफलता मिली है। आज बेंगलुरु में डिजिटल इनोवेशन एलायंस शिखर सम्मेलन के अंत में स्टार्ट-अप पुरस्कार समारोह में श्री वैष्‍णव ने कहा कि आज हमारी सोच में एक स्पष्ट बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, आज देश ने दुनिया के लिए डिजाइन और निर्माण करने का आत्मविश्वास हासिल किया है। पिछले 10 वर्षों में स्टार्टअप्स की संख्या पांच सौ से बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई है और यूनिकॉर्न की संख्या एक सौ आठ हो गई है। श्री वैष्‍णव ने इस अवसर पर स्वास्थ्य तकनीक, एग्रीटेक, एडटेक, फिनटेक, चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था और सुरक्षित डिजिटल बुनियादी ढांचे जैसे छह क्षेत्रों में जी20 सदस्य देशों के स्टार्ट-अप को पुरस्कार प्रदान किए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement