प्रधानमंत्री ने जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ पार होने पर प्रसन्नता जताई | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

प्रधानमंत्री ने जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ पार होने पर प्रसन्नता जताई

Date : 19-Aug-2023

 नई दिल्ली, 19 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ पार होने की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मोदी ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं।

पीआईबी इंडिया के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह देखकर खुशी होती है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। 67% खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले जाने के साथ, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेशन का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे।”


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement