चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के और निकट पहुंचा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के और निकट पहुंचा

Date : 20-Aug-2023

 चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के और निकट पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने लैंडर के परिक्रमा-पथ को सफलतापूर्वक कम कर दिया है। इसके बाद, अब लैंडर की चंद्रमा से निकटतम दूरी 30 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 100 किलोमीटर रह गई है। इस मॉड्यूल में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान हैं और इनके 23 अगस्‍त की शाम  चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था। 35 दिन बाद बृहस्‍पतिवार को उसके लैंडर मॉड्यूल को अलग किया गया और इसने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। इस महीने चार बार इसके परिक्रमा-पथ को कम किया गया है। मिशन का उद्देश्‍य चंद्रयान के रोवर को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कराना और वहां वैज्ञानिक प्रयोग करना है। 



RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement