प्रधानमंत्री आज जाएंगे राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

प्रधानमंत्री आज जाएंगे राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास

Date : 05-Nov-2022

चंडीगढ़, 05 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास का दौरा करेंगे। डेरा ब्यास जालंधर-अमृतसर मार्ग पर है। प्रधानमंत्री के डेरा ब्यास जाने के कार्यक्रम की घोषणा के बाद डीजीपी गौरव यादव अमृतसर पहुंच गए हैं।

डीजीपी यादव शुक्रवार अमृतसर पहुंचे। डेरा ब्यास में अन्य धर्मों के गुरु भी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल पंजाब आए थे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा सुरक्षा में सेंध की वजह से चर्चा में रही थी। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शुक्रवार को अमृतसर में शिवसेना नेता की हत्या के बाद डेरा ब्यास की तरफ जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/मुकुंद

 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement