कांग्रेस की गांरटी पर अमित शाह का जोरदार हमला, कहा, गांरटी उसकी होती है जिसकी कोई आबरू हो | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

कांग्रेस की गांरटी पर अमित शाह का जोरदार हमला, कहा, गांरटी उसकी होती है जिसकी कोई आबरू हो

Date : 06-Nov-2022

 धर्मशाला, 06 नवम्बर (हि.स.)। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांगड़ा जिला के नगरोटा और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई गारंटी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि गारंटी उसकी होती है जिसकी कोई आबरू हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 10 साल के शासनकाल में 12 लाख करोड़ रूपऐ के घपले हुए। अब कांग्रेस की गारंटी को कौन मानेगा।

शाह ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पर हरी टोपी और लाल टोपी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल एक है। लाल और हरी टोपी दोनों ही भाजपा की हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पांच वर्ष की रिवायत को बदलें।

शाह ने कहा कि उतरप्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा ने इस रिवाज को बदल दिया है और अब वहां हुए विकास को देखें कि यह राज्य आज कहां पंहुच गए हैं। शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीर जवानों का प्रदेश है और यहां हर घर में फौजी है, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने 40 वर्ष तक उनके वन रैंक वन पेंशन के मामले को लटकाए रखा, लेकिन जैसे ही 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने एक ही झटके में देश के 40 लाख सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ देकर लगभग 41 हजार करोड़ रूपऐ उनके खाते में सीधे डाल दिए।

अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी गई है। बिलासपुर में 1500 करोड़ का एम्स देकर और प्रदेश के लोगों को पांच लाख तक निःशुलक इलाज उपलब्ध करवा कर बड़ा काम किया है। इसके अलावा वर्षों से रूके पड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को शुरू किया गया। इसके अतिरिक्त नगरोटा के बड़ोह में डिग्री कालेज तथा 367 करोड़ के लोक निर्माण कार्य और 200 करोड़ के हर घर को नल से जोड़ने का कार्य किया है। पठानकोट-मंडी फोर लेन रोड़ के निर्माण कार्य को भी भाजपा सरकार ने ही शुरू करवाया। महिलाओं के लिए किए कार्यों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि प्रदेश की एक लाख 25 हजार महिलाओं को गैस और चूहले उपलब्ध करवाए ताकि उनकी सामाजिक जीवन में बदलाव आए।

शाह ने नगरोटा में भाजपा प्रत्याशी अरूण कुमार जबकि जसवां-परागपुर में बिक्रम ठाकुर के पक्ष में जनसभाएं कर लोगों से उन्हें दोबारा विजयी बनाकर प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनाने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement