इसरो ने अपने सौर मिशन आदित्य एल-1 के लिए पृथ्वी की कक्षा में बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित किया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

इसरो ने अपने सौर मिशन आदित्य एल-1 के लिए पृथ्वी की कक्षा में बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित किया

Date : 10-Sep-2023

 भारत के प्रथम सौर मिशन आदित्य एल 1 को पृथ्वी की कक्षा में आगे बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने कहा कि बेंगलुरु में आई.एस.टी.आर.ए.सी. से यह प्रक्रिया संचालित की गई। मॉरीशस, बेंगलुरु, एस.डी.एस.सी.-एस.एच.ए.आर. और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के केन्‍द्रों से इस प्रक्रिया की निगरानी की गई। इसरो ने बताया कि मिशन की कक्षा बदलने की अगली प्रक्रिया 15 सितंबर की रात लगभग 2 बजे होगी।

 
 
इससे पहले 5 सितंबर को मिशन की कक्षा बदलने की दूसरी प्रक्रिया सम्पन्न की गई थी और उसे 282 गुण 40 हजार 225 किलो‍मीटर की कक्षा में स्‍थापित किया गया था।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement