महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथिः राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित कर सर्वधर्म प्रार्थना में लिया भा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथिः राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित कर सर्वधर्म प्रार्थना में लिया भा

Date : 30-Jan-2026

 नई दिल्ली, 30 जनवरी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना में भाग लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित की। साथ ही उन्होंने सर्वधर्म प्रार्थना में भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शाश्वत आदर्श को राष्ट्र की यात्रा का मार्गदर्शक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके सिद्धांतों और न्याय, सद्भाव और मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और यहां आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर उनके सत्यनिष्ठ जीवन, अदम्य त्याग, नैतिक साहस और अहिंसा के चरम आदर्शों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बापू का समग्र जीवन मानवता, करुणा और आत्मशुद्धि का वह उज्ज्वल दीपस्तंभ है, जिसकी ज्योति युग-युगांतर तक राष्ट्रीय चरित्र, सामाजिक संवेदना और सामूहिक विवेक को आलोकित करती रहेगी।

साथ ही थल सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement