क्या आज जानते हैं कि पृथ्वी किस पर टिकी हुई है और पृथ्वी के घूमने की स्पीड कितनी है ? | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Science & Technology

क्या आज जानते हैं कि पृथ्वी किस पर टिकी हुई है और पृथ्वी के घूमने की स्पीड कितनी है ?

Date : 07-Nov-2023

 समय के साथ विज्ञान ने काफी तरक्की की है, लेकिन कुछ लोग आज भी मानते हैं की पृथ्वी गोल नहीं बल्कि सपाट है, ऐसे ही कुछ लोग मानते हैं कि धरती शेषनाग के फन पर टिकी हुई है |

क्या आज जानते हैं कि पृथ्वी किस पर टिकी हुई है ?

विज्ञान के मुताबिक, दो पिंडो के बीच एक आकर्षण बल का कार्य करता है इसे गुरुत्वाकर्षण कहते हैं जिसका जितना ज्यादा वजन होगा उसका बाकि वस्तुओं पर गुरुत्वाकर्षण  खिंचाव उतना ही अधिक होगा |

अब सौर मंडल में सूरज सबसे बड़ी पिंड है | सूर्य के गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव के कारण पृथ्वी के चरों ओर घुमती है, इस बल की वजह से पृथ्वी अपनी कक्षा में टिकी हुई है |

पृथ्वी सूर्य के चरों ओर घूमती रहती है क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी के घूमने की स्पीड कितनी है ?

अपनी धुरी पर घूमने पर पृथ्वी पर दिन और रात होती है | ये चक्कर 23 घंटे 56 मिनट और 4.09053 सेकेंड में पूरा होता है | इस एक चक्कर में पृथ्वी 460 मीटर प्रति सेकेंड के हिसाब से घूमती है यानि की पृथ्वी 1600 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से घूमती है |

सूर्य पर चारों ओर चक्कर लगाने पर पृथ्वी पर साल बदलते हैं |

सूर्य का एक चक्कर लगाने में  पृथ्वी को 365 दिन 6 घंटे और 9 मिनट लगते हैं | सूर्य के चक्कर में पृथ्वी 30 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से घूमती है |

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement