UPI में इन यूजर्स को मिलेगी नई सर्विस Date : 23-Jul-2024 नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI One World वॉलेट सर्विस की शुरुआत कर दी है। ऐसे में विदेशी यात्रियों के लिए भारत आना आसान होने वाला है। क्योंकि एक नई सर्विस की शुरुआत होने वाली है। ये कई विदेशी नागरिकों के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है l UPI पेमेंट करने वालों के मजे आ गए हैं। क्योंकि UPI One World की शुरुआत हो गई है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ चीजों को पूरा करना होगा। ये आपके लिए काफी आसान प्रोसेस होने वाला है। अब ये सर्विस नई दिल्ली में होने जा रहे वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी में आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के लिए भी उपलब्ध होने वाली है। ये मीटिंग 21 से 31 जुलाई के बीच होने जा रही है। सबसे पहले इसकी शुरुआत पिछले हुए G20 समिट के दौरान की गई थी। UPI One World वॉलेट में अब कुछ बदलाव भी कर दिए गए हैं और इसकी पहुंच कई देशों तक हो गई है। इस डिजिटल पेमेंट की मदद से रियल-टाइम पेमेंट और निर्बाध पेमेंट करना आसान होने वाला है। इसके साथ ही यात्री आसनी से विदेश भी भ्रमण कर सकते हैं। ये वॉलेट एयरपोर्ट, होटल, मनी एक्सचेंज लोकेशन और अन्य जगहों पर उपलब्ध है। याद रहे कि अगर कोई विदेश यात्री इसका इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे वैलिड वीज़ा और पासपोर्ट की मदद से KYC प्रोसेस करवाना होगा। रिफंडेबल बैलेंस: अगर कोई बैलेंस रह जाता है तो वह वापस हो जाएगा। इसके लिए फॉरेन एक्सचेंज रेगुलेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। यानी आपको एक्सचेंज रेट के तहत ही इसका लाभ मिल सकता है।