Cyber security से जुड़ी एक हालिया अध्ययन में इस सूची का खुलासा हुआ है | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Science & Technology

Cyber security से जुड़ी एक हालिया अध्ययन में इस सूची का खुलासा हुआ है

Date : 19-Feb-2025

हाल ही में सबसे कमजोर पासवर्ड की एक लिस्ट जारी की गई है, जिससे पता चलता है कि अब भी लाखों लोग कमजोर और आसानी से अनुमान लगाए जा सकने वाले पासवर्ड का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे पासवर्ड से डेटा चोरी का खतरा रहता है। साइबर सुरक्षा पर आधारित एक हालिया अध्ययन में इस लिस्ट का खुलासा हुआ है, जिसमें यह सामने आया कि अधिकांश लोग अभी भी कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे डेटा चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अगर आप भी आसान पासवर्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको तुरंत इसे बदलने की सलाह दी जाती है। हैकर्स के लिए इन पासवर्ड्स का अनुमान लगाना बेहद आसान है, जिससे आपको भारी नुकसान हो सकता है।

यहां सबसे कमजोर पासवर्ड की लिस्ट दी गई है:

  1. 123456 - 5,02,03,085 डेटा चोरी की घटनाओं में पाया गया है।
  2. 123456789 - 2,05,08,946 बार डेटा चोरी में इस्तेमाल हुआ।
  3. 1234 - 44,53,720 घटनाओं में पाया गया।
  4. 12345678 - 98 लाख से ज्यादा बार हैक किया गया।
  5. 12345 - लगभग 50 लाख बार चोरी हुआ।
  6. password - एक करोड़ से ज्यादा बार चोरी हो चुका है।
  7. 111111 - लगभग 54 लाख बार चुराया गया।
  8. admin - करीब 50 लाख बार चोरी हुआ।
  9. 123123 - 43 लाख से ज्यादा बार हैक हुआ।
  10. abc123 - करीब 42 लाख बार हैक हुआ।

अगर आपका पासवर्ड भी इनमें से किसी एक पासवर्ड से मेल खाता है, तो साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ इसे तुरंत बदलने की सलाह देते हैं। इन पासवर्ड्स से हैकर्स आसानी से पार पा सकते हैं, जिससे आपको डेटा चोरी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

आजकल साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के बीच मजबूत साइबर सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है। इसलिए हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। 12-16 कैरेक्टर वाला पासवर्ड रखना सबसे बेहतर होता है, जिसमें अंक और विशेष प्रतीक (special characters) शामिल हों। साथ ही, पासवर्ड में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे जन्मदिन या गाड़ी नंबर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि हैकर्स सोशल मीडिया से इन जानकारी का उपयोग करके आपके पासवर्ड का अनुमान लगा सकते हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement