वैज्ञानिकों ने हाल ही में अंतरिक्ष में एक बेहद खतरनाक ब्रह्मांडीय पिंड की पहचान की है, जिसे "ज़ॉम्बी स्टार" (Zombie Star) कहा जा रहा है। यह कोई आम तारा नहीं, बल्कि एक मैग्नेटर है – यानी एक ऐसा न्यूट्रॉन तारा, जिसका चुंबकीय क्षेत्र इतना शक्तिशाली है कि यह मानव शरीर को चीर कर उसके टुकड़े सैकड़ों मील दूर उड़ा सकता है।
क्या है ये ज़ॉम्बी स्टार?
इस 'ज़ॉम्बी स्टार' का वैज्ञानिक नाम है SGR 0501+4516, जिसकी खोज सबसे पहले 2008 में हुई थी। यह हमारी आकाशगंगा में मौजूद 30 मैग्नेटर्स में से एक है और इसका स्थान पृथ्वी से करीब 15,000 प्रकाश वर्ष दूर बताया गया था। लेकिन हाल ही में Astronomy & Astrophysics में प्रकाशित एक नई स्टडी के मुताबिक, यह तारा 1,10,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गैलेक्सी में घूम रहा है, जो पहले से अनुमानित गति से कहीं ज्यादा तेज़ है।
कितना खतरनाक है Zombie Star?
नासा के मुताबिक, SGR 0501+4516 का चुंबकीय बल पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड से करीब 100 ट्रिलियन गुना अधिक शक्तिशाली है। अगर यह तारा चंद्रमा की आधी दूरी से भी पृथ्वी के पास से गुज़रता है, तो:
-
हर क्रेडिट कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मेमोरी नष्ट हो सकती है।
-
अगर कोई व्यक्ति इसके 600 मील के दायरे में आ जाए, तो उसका शरीर परमाणु स्तर तक नष्ट हो सकता है।
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इसका मैग्नेटिक फील्ड इतनी ताकतवर है कि यह शरीर के हर कण को अलग कर सकता है – मानो किसी हॉलीवुड फिल्म का विनाशकारी सीन हो।
क्या धरती को इससे खतरा है?
हालांकि यह मैग्नेटर फिलहाल बहुत दूर है और सीधे तौर पर धरती के लिए कोई तात्कालिक खतरा नहीं है, लेकिन इसका असाधारण चुंबकीय बल और रफ्तार इसे अंतरिक्ष का सबसे विनाशकारी पिंडों में से एक बनाते हैं। वैज्ञानिक इसे एक 'Zombie Star' इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि यह एक मृत तारे के अवशेष से जन्मा है – और फिर भी इसका प्रभाव किसी जिंदा तबाही से कम नहीं।