इंस्टाग्राम का नया धांसू फीचर: अब बिना क्रॉप किए अपलोड करें 3:4 तस्वीरें | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Science & Technology

इंस्टाग्राम का नया धांसू फीचर: अब बिना क्रॉप किए अपलोड करें 3:4 तस्वीरें

Date : 31-May-2025

इंस्टाग्राम ने एक नया और बेहद उपयोगी अपडेट रोलआउट किया है। अब प्लेटफॉर्म 3:4 आस्पेक्ट रेशियो वाली तस्वीरों को भी पूरी तरह से सपोर्ट करेगा। यह वही रेशियो है जिसमें ज्यादातर स्मार्टफोन कैमरे फोटो क्लिक करते हैं। पहले यूज़र्स को इस रेशियो की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करने से पहले क्रॉप करनी पड़ती थीं क्योंकि ऐप केवल 5:4 और 1:1 (स्क्वायर) फॉर्मेट को ही सपोर्ट करता था।

अब बिना क्रॉप किए अपलोड करें फोटो

इस अपडेट के बाद यूज़र्स चाहे एकल फोटो अपलोड करें या Carousel (कई फोटो वाली पोस्ट), वे 3:4 फॉर्मेट में ली गई तस्वीरें बिना किसी बदलाव के शेयर कर सकेंगे। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो फोन से सीधे इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हैं।

पुराने फॉर्मेट भी रहेंगे उपलब्ध

इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने इस फीचर की घोषणा Threads ऐप पर की। उन्होंने कहा कि अब फोटो वैसे ही दिखेगी जैसे आपने कैमरे से ली थी। हालांकि, जो यूज़र्स पहले की तरह 1:1 या 4:5 फॉर्मेट में तस्वीरें अपलोड करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम के Creator Broadcast Channel पर भी यह कन्फर्म किया गया है कि यह अपडेट सभी प्रकार की पोस्ट्स—चाहे सिंगल हो या कैरोसेल—पर लागू होगा।

क्या फर्क पड़ेगा इस बदलाव से?

एक स्क्रीनशॉट के ज़रिए दिखाया गया है कि 3:4 फोटो में ज्यादा ऊँचाई के साथ ज्यादा जानकारी दिखती है, जबकि 4:5 में वही फोटो थोड़ी कट-छँट के साथ कम विजिबिलिटी देती है। इससे यूज़र्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

हाल ही के Instagram अपडेट्स:

  • Edits ऐप: हाल ही में इंस्टाग्राम ने एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप लॉन्च किया है, जो CapCut जैसे ऐप्स को टक्कर देने के लिए लाया गया है। इसकी खासियत है कि यह बिना वॉटरमार्क के वीडियो एडिटिंग की सुविधा देता है।

  • Blend फीचर: एक और नया फीचर है Blend, जो मैसेज सेक्शन में आपके पसंदीदा रील्स को दिखाता है। यह फीचर फिलहाल invite-only बेस पर उपलब्ध है और यूज़र की एक्टिविटी के हिसाब से कस्टम रील्स फीड दिखाता है। यह iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

 

3:4 फॉर्मेट सपोर्ट के साथ इंस्टाग्राम अब और अधिक यूज़र-फ्रेंडली हो गया है। अब फोटो को क्रॉप करने की झंझट नहीं रहेगी और आपकी तस्वीरें वैसी ही दिखेंगी जैसी आपने क्लिक की हैं। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement