रेडियो का इतिहास | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Science & Technology

रेडियो का इतिहास

Date : 05-Jun-2023

ब्रिटिश वैज्ञानिक James Clerk Maxwell ने रेडियो के आविष्कार की शुरुआत की। वह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों पर काम किया करते थे। वह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों का सटीक सिद्धांत नही दे पाए। इसके बाद ब्रिटिश वैज्ञानिक Oliver Heaviside ने इस खोज को आगे बढ़ाया लेकिन वह भी सटीक रूप से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों को नही समझा पाए। इसके बाद आख़िरकार Heinrich Rudolf Hertz ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों की सफलतापूर्वक खोज की। उन्हें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों से जुड़े मुख्य सवालो का जवाब ढूंढने में सफलता मिली। हर्ट्ज की खोज के बाद जगदीश चन्द्र बसु और ओलिवर लॉज जैसे वैज्ञानिकों ने खोज को आगे बढ़ाया।

आख़िरकार सन 1896 में गुलिएल्मो मार्कोनी ने रेडियो का आविष्कार किया। शुरुआत में इस खोज का उपयोग सेनाओं ने किया लेकिन बाद में खोज के कारीगर साबित होने के कारण सरकारें भी इसका इस्तेमाल करने लगी। बीबीसी जैसी कई बड़ी कम्पनियो ने पॉडकास्टिंग के लिए रेडियो तकनीकी का उपयोग करना शुरू कर दिया।

भारत में पहली बार 1920 में मुम्बई से रेडियो प्रसारण शुरू किया गया इसके लियर मुम्बई में रेडियो क्लब तैयार किया गया। 1923 में मुम्बई के रेडियो क्लब से पहले बड़े कार्यक्रम का रेडियो से प्रसारण किया गया। इसके बाद 1927 में मुम्बई और कलकत्ता में निजी स्वामित्व वाले 2 ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की स्थापना हुई।

1930 में ट्रांसमीटरों को सरकार के नियन्त्रण में ले लिया और ‘भारतीय प्रसारण सेवा’ के नाम से प्रसारण शुरू किया जिसका नाम बाद में ‘आल इंडिया रेडियो’ कर दिया गया था। आजादी के बाद AIR ने रेडियो को आगे बढ़ाना शुरू किया। दुनिया में रेडियो स्टेशन सबसे पहले न्यूयॉर्क में 1918 में बनाया गया था न्यूयॉर्क में सबसे पहला रेडियो स्टेशन द फॉरेस्ट नाम से शुरू किया गया था लेकिन जब पुलिस को पता चला तो उन्होंने या रेडियो स्टेशन बंद करवा दिया फिर 1920 में कानूनी तौर पर फिर से रेडियो स्टेशन शुरू किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement