गुजरात घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना अहमदाबाद | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

Travel & Culture

गुजरात घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना अहमदाबाद

Date : 27-Sep-2023

 यूनेस्को की विश्व विरासत शहर की सूची में शामिल भारत का पहला शहर अहमदाबाद गुजरात आने वाले विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना है। वर्ष 2022 में 3.63 लाख पर्यटकों ने अहमदाबाद की भव्य धरोहर को देखा है। इतना ही नहीं, वर्ष 2023 के पहले 8 महीनों में ही 15.40 लाख पर्यटक घूमने के लिए अहमदाबाद आ चुके हैं।

अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या 01 लाख के पार पहुंच गई है, तो वहीं सोमनाथ, अंबाजी तथा द्वारका जैसे धार्मिक-आध्यात्मिक स्थल भी विदेशियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। कोरोना के चलते ठप पड़ चुके पर्यटन उद्योग ने पिछले दो वर्षों में ऊंची छलांग लगाई है। पर्यटन विभाग के टीसीजीएल के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में जहां केवल 11,319 विदेशी सैलानियों ने ही गुजरात का रुख किया था, वहीं 2022 में यह संख्या अभूतपूर्व वृद्धि के साथ 17.77 लाख के पार पहुंच गई। दूसरी ओर, वर्ष 2023 के पहले 8 महीनों में ही 15.40 लाख विदेशी पर्यटक गुजरात घूमने आ चुके हैं। एक अनुमान के अनुसार दिसंबर-2023 तक गुजरात घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंचने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में भारत की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या 85 लाख 90 हजार से अधिक थी, जिसमें गुजरात आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 17.77 लाख से अधिक दर्ज की गई है। इस तरह, भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में 20.17 फीसदी हिस्सेदारी के साथ गुजरात सबसे आगे है।

महत्वपूर्ण स्थलों और सुविधाओं के कारण पर्यटकों की संख्या में वृद्धि

पूरी दुनिया में जब 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाएगा, तब गुजरात में कोरोना काल के दौरान लगभग ठप पड़ चुके पर्यटन उद्योग ने वर्ष 2022 में ऊंची छलांग लगाई है। राज्य में विदेशी पर्यटकों के लिए उपलब्ध हेरिटेज, पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक-आध्यात्मिक, पर्यावरणीय और साहसिक पर्यटन स्थलों में हो रही बढ़ोतरी तथा राज्य सरकार द्वारा विकसित की गई सुविधाओं के चलते गुजरात विदेशी पर्यटकों के लिए पहली पसंद का स्थान बनकर उभर रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेज (टीसीजीएल) ने गुजरात में घूमने आने वाले पर्यटकों की ट्रैकिंग के लिए ‘आतिथ्यम’ पोर्टल लॉन्च किया है। गुजरात ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

राज्य में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, आतिथ्यम पोर्टल के आंकड़ें इसका जीता-जागता सबूत हैं। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2021 के मुकाबले 2022 में भारी वृद्धि हुई है। वर्ष 2021 में केवल 11,318 पर्यटकों ने गुजरात के पर्यटन स्थलों का नजारा देखा था, लेकिन कोरोना काल के खत्म होते ही गुजरात आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 157 गुना बढ़कर 17 लाख 77 हजार 215 पर पहुंच गई।

चालू वर्ष में भी विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी उछाल

राज्य में विदेशी पर्यटकों के आगमन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2022 के 12 महीनों में 17.77 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक गुजरात आए थे, जिसकी तुलना में वर्ष 2023 के पहले आठ महीनों यानी अगस्त-2023 तक ही यह आंकड़ा 15.40 लाख पर पहुंच गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर महीने के पूरा होने तक वर्ष 2023 में राज्य में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 20 लाख तक पहुंच सकती है।

राज्य के टॉप पर्यटन स्थलों में अहमदाबाद शीर्ष पर

राज्य में विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों की सूची में विश्व विरासत शहर अहमदाबाद शीर्ष स्थान पर है। टीसीजीएल के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में अब तक (अगस्त-2023) गुजरात घूमने आए कुल 15.40 लाख विदेशी पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थान विश्व विरासत शहर अहमदाबाद रहा है।

गुजरात घूमने आए 15.40 लाख विदेशी पर्यटकों में से सर्वाधिक 3 लाख 53 हजार पर्यटक घूमने के लिए हेरिटेज शहर अहमदाबाद आए थे, जबकि वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 3 लाख 63 हजार पर्यटकों का था। इन आंकड़ों से अनुमान लगाया जा सकता है कि 2023 में दिसंबर के अंत तक अहमदाबाद आने वाले विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा गत वर्ष के 3.63 लाख की संख्या को पार कर जाएगा। इसके अलावा, अंबाजी मंदिर, सोमनाथ मंदिर और द्वारका मंदिर भी विदेशी सैलानियों की पसंद में शुमार रहे।

अहमदाबाद का नया नजराना बना साबरमती रिवरफ्रंट

साबरमती रिवरफ्रंट भी विदेशी पर्यटकों के लिए अहमदाबाद का नया नजराना बन गया है। यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या के मामले में गत वर्ष की तुलना में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022 में जहां 67 हजार विदेशी पर्यटकों ने साबरमती रिवरफ्रंट का दीदार किया था, वहीं वर्ष 2023 में अगस्त महीने तक यह आंकड़ा 01 लाख 7 हजार 969 के पार पहुंच गया है। इस तरह, विदेशियों के बीच साबरमती रिवरफ्रंट की लोकप्रियता में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है।

यात्राधामों और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी पहुंचे सैलानी

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement