जापान में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो के भारत पैवेलियन में गुजरात का सर्वाधिक आकर्षण | The Voice TV

Quote :

"जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर भी विश्वास नहीं कर सकते " – स्वामी विवेकानंद

Travel & Culture

जापान में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो के भारत पैवेलियन में गुजरात का सर्वाधिक आकर्षण

Date : 10-May-2025

गुजरात के इतिहास और संस्कृति के प्रति दुनियाभर के लोगों में आकर्षण है। जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में गुजरात की संस्कृति को जानने और समझने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जापान के ओसाका में 4 मई से 17 मई तक वर्ल्ड एक्सपो 2025 का आयोजन किया गया है। एक्सपो में बनाए गए भारत पैवेलियन में गुजरात ज़ोन का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। 4 मई से शुरू हुए इस एक्सपो के पहले पाँच दिनों यानी 8 मई तक प्रतिदिन औसतन 11,000 दर्शकों ने भारत पैवेलियन के अंतर्गत गुजरात ज़ोन की भव्यता का अनुभव किया।

गुजरात सरकार के उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा ने बताया कि इस भव्य मंच पर हमने विज़न 2047 के तहत आधुनिक, शहरी और टेक-सेवी गुजरात को प्रस्तुत किया है। हमने ऐसा प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जो जापान और दुनियाभर के दर्शकों के दिल को छू जाए।

उद्योग आयुक्त और iNDEXTb के चेयरमैन स्वरूप पी. ने कहा कि टेक्नोलॉजी और संस्कृति ने वैश्विक दर्शकों में गुजरात की आधुनिक और प्रगतिशील छवि को सशक्त किया है।

भारत पैवेलियन में बने गुजरात ज़ोन में निम्नलिखित विशेषताओं को दर्शाया गया है:

1. गुजरात के समृद्ध इतिहास और जापान के साथ उसके संबंधों को प्रदर्शित करती कलाकृतियाँ और पुस्तकें, जिनमें जापानी भाषा में श्रीमद्भगवद गीता भी शामिल है।

2. पर्यटन, संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा का वास्तविक अनुभव कराने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल रियलिटी आधारित प्रदर्शन।

3. एक QR कोड सक्षम 3D मॉडल, जो गुजरात को पवन ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, स्मार्ट शहरों, आधुनिक बुनियादी ढाँचा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में योगदान करने वाले राज्य के रूप में दर्शाता है।

4. गुजरात के पारंपरिक लोकनृत्यों और समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने हेतु एक सांस्कृतिक मंडली।

5. व्यापारिक समुदायों और पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से गुजरात के पर्यटन, व्यापार और निवेश पर आधारित फ़िल्में।

वर्ल्ड एक्सपो 2025 में गुजरात ज़ोन का आकर्षण दर्शकों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। दर्शकों में अन्य देशों के प्रतिनिधि, जापान के स्थानीय निवासी और कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल हैं। जापानी मीडिया ने भी गुजरात ज़ोन और भारत पैवेलियन की कवरेज को खासी जगह दी है।

गुजरात के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शोज़ हाउसफुल दर्शकों के बीच सबसे अधिक आकर्षण गुजरात के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर देखा गया। इसके बाद AI फोटो बूथ और VR आधारित पर्यटन अनुभव भी दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय रहे। सभी नृत्य शो और वर्कशॉप अब तक हाउसफुल रहे हैं और शाम के समय भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।

तकनीक के माध्यम से गुजरात का अनुभव लेने के लिए VR और AI फोटो बूथ पर लंबी कतारें देखी गई हैं। दर्शक QR कोड आधारित जानकारियों के माध्यम से गुजरात की कलाकृतियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, जिससे उन्हें उनके इतिहास और उत्पत्ति के बारे में भी जानने को मिलता है। इसके अलावा, बच्चों और युवाओं में 3D मॉडल को करीब से देखने का विशेष उत्साह रहा है, जबकि पेशेवर लोग QR कोड स्कैन करके विस्तृत जानकारी ले रहे हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement