खाटूश्यामजी मंदिर में 43 घंटे तक बंद रहेंगे दर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

खाटूश्यामजी मंदिर में 43 घंटे तक बंद रहेंगे दर्शन

Date : 06-Sep-2025

सीकर, 6 सितंबर । सीकर जिले में स्थित विश्वविख्यात बाबा खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं को 43 घंटे तक दर्शन का अवसर नहीं मिलेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आज रात 10 बजे से मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे और 8 सितंबर की शाम 5 बजे से ही दर्शन पुनः शुरू होंगे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 7 सितंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है, वहीं 8 सितंबर को बाबा श्याम का वार्षिक तिलक महोत्सव होना है। इन्हीं कारणों से परंपरा के अनुसार मंदिर में 6 सितंबर की रात से लेकर 8 सितंबर की शाम तक दर्शन बंद रखे जाएंगे। इस अवधि में मंदिर परिसर में केवल धार्मिक अनुष्ठान और परंपरागत क्रियाएं ही संपन्न होंगी।

उल्लेखनीय है कि बाबा खाटूश्यामजी का यह दरबार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक माह अमावस्या के बाद और विशेष पर्व-त्योहारों पर बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं। इन अवसरों पर बाबा का विशेष तिलक एवं श्रृंगार किया जाता है। परंपरा के अनुसार तिलक से पूर्व मंदिर को बंद रखा जाता है ताकि धार्मिक अनुष्ठान निर्विघ्न पूरे किए जा सकें। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय समय से पहले यात्रा की योजना न बनाएं और 8 सितंबर की शाम 5 बजे के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement